फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान पर पांच युवकों ने किया हमला

Tue, 23 Jun 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। म्यौली गांव में खेत से पानी देकर लौट रहे एक किसान पर 5 युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। इसमें किसान और उसका साथी घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव म्यौली निवासी सतीश ने बताया कि 21 जून की रात वह अपने दोस्त राजेश के साथ खेत में पानी देने गया था। रात करीब डेढ़ बजे दोनों खेत से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में रजनीश साथियों सतनाम, मोहित, अंकुश और सोनू के साथ खड़ा मिला। मोहित ने उसकी टांग पर डंडा मारा, जबकि सोनू ने घुटने पर हमला कर दिया। इसके बाद रजनीश, सतनाम और अंकुश ने भी उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसे हाथ, टांग, घुटने और कमर पर चोटें आईं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सतीश को बचाने की कोशिश में उसका दोस्त राजेश भी चोटिल हो गया। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें