फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-केवाईसी में लापरवाही पांच ग्राम सचिव निलंबित

Tue, 17 Mar 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की ई-केवाईसी समय पर न कराने के मामले में पंचायत विभाग ने पांच ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है।

मनरेगा मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत मजदूरों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, लेकिन कई जगहों पर मजदूरों की केवाईसी समय पर नहीं कराई गई। इसे ड्यूटी में कोताही और नियमों की अनदेखी मानते हुए कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए ग्राम सचिवों में अंकित, अजय, विनोद, विनोद कुमार और दिनेश शामिल हैं। इनमें कैथल और ढांड ब्लॉक के दो-दो तथा कलायत ब्लॉक का एक ग्राम सचिव शामिल है।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार मनरेगा योजना के तहत मजदूरों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल और मॉनिटरिंग सिस्टम में अपडेट किया जाता है। मजदूरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया बेहद जरूरी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश रविश ने बताया कि जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें