फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच अध्यापक, 10 विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से डायट परिसर में बुधवार को शीतकालीन अवकाश के दौरान चलाए गए ई-अधिगम

कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड कैथल में ई-अधिगम बोनाजा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले पांच अध्यापकों और 10 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 दिसंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक चलाया गया था। इस मौके पर ब्लॉक संसाधन समन्वयक संजय शर्मा, राजकीय स्कूल बुढ़ा खेड़ा के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार, कैथल ब्लॉक नोडल करण सैनी और ई-अधिगम में टॉप रहे छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने सम्मानित अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी को प्रेरित भी किया कि अपने स्कूल में अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करें और सरकार की ओर से जारी इस स्कीम में अधिक से अधिक योगदान दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विषय में आपको यदि कोई भी संशय है तो आप उसका वीडियो देखकर अपनी शंका को दूर कर सकते हैं। खंड संसाधन समन्वयक संजय शर्मा ने बच्चों और अध्यापकों को इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर बधाई दी।

इन्हेें मिले प्रशंसा पत्र ः खंड स्तर पर पांच अध्यापक खुशी राम, रितिका, राजवीर सिंह, हुस्न कुमार और अरुण सिंह

के साथ विद्यार्थी रेनू, ज्योति, अंशु, सोनिया, यशिका, प्रिंस, कठवाड़ से हिमांशी, काजल और मीनाक्षी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें