फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों पर सेंध, सिलेंडर और बाइक चोरी

Wed, 02 Jul 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने मंगलवार रात को शहर में पांच स्थानों पर सेंधमारी की। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीग में स्थित प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर तेजपाल ने बताया कि चोर स्कूल के कमरे का ताला तोड़ कर वहां से एक बैटरी, एक यूपीएस चोरी कर लिया।
विज्ञापन


कैथल बिजली विभाग के एसडीओ शरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 जून को चोर गांव क्योड़क निवासी रूप चंद के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान उड़ा ले गए। गदांव सुल्तानिया वासी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर रात के समय आंगनबाड़ी से एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। शास्त्री नगर चीका निवासी कली राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चोर उसके घर से रात के समय गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।

कोर्ट के बाहर से बाइक चोरी
एक अन्य मामले में गांव नंदगढ़ निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से गुहला कोर्ट गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। मटौर निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30 जून को रात के समय चोर उसके घर से एक रंगीन टीवी, एक इन्वर्टर, एक मोबाइल, सोने के आभूषण औप 3500 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें