कैथल। पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जा करने, दीवार व लोहे का गेट तोड़ने, लाखों रुपये के नुकसान पहुंचाने के आरोप में पांच आरोपी नामजद किए हैं। पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी माया देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने पहले भी विवाद किया था जिससे संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि 26 जून की शाम को जमीन पर दीवार, लोहे का गेट का ताला व दीवार आरोपियों ने तोड़ दिया और जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच अधिकारी सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलायत थाना पुलिस ने सोनू, सलीम खान, प्रवीण, राकुराणा उर्फ राकेश, अनिल रबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।