फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के पांच साहित्यकारों का सिरसा में सम्मान

Tue, 21 May 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा प्रादेशिक लघुकविता मंच की ओर से सिरसा के युवक साहित्य सदन में आयोजित अखिल भारतीय लघु कविता सम्मेलन-2024 में साहित्य सभा कैथल से जुड़े पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इन साहित्यकारों में डॉ. प्रद्युम्न भल्ला, डॉ. हरीश चंद्र झंडई, डॉ. तेजिंद्र, मधु गोयल मधुल और दिलबाग अकेला शामिल रहे।

सिरसा के प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा की स्मृति में उनके परिजनों के सौजन्य से आयोजित इस भव्य समारोह में डॉ. प्रद्युम्न भल्ला को लघु कविता समृद्धि सम्मान से, डॉ. हरीश चंद्र झंडई को लघु कविता रत्न सम्मान से, डॉ. तेजिंद्र, मधु गोयल मधुल और दिलबाग अकेला को लघु कविता सेवी सम्मान से सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त कैथल के इन साहित्यकारों को सुरेंद्र वर्मा के परिजनों ने मुंबई में स्थापित संगीत कंपनी वर्चुअल प्लेनेट प्रोडक्शन के सौजन्य से लघु कविता सृजन एवं विकास सम्मान से भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न भेंट कर, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। ये साहित्यकार प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र के संस्थापक जय भगवान सिंगला, राष्ट्रीय लघु कथाकार रामकुमार घोटड़, प्रकाशक एवं साहित्यकार आनंद प्रकाश आर्टिस्ट, हरियाणा प्रादेशिक लघु कविता मंच, सिरसा के संरक्षक एवं प्रधान प्रो. रूप देवगुण एवं सिरसा के दिवंगत साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा की धर्म पत्नी चांद वर्मा के कर-कमलों से सम्मानित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें