संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा की टॉप-10 सूची में कब्ज़ा जमाकर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इनमें लवलीन, काजल, प्रेरणा, प्रीति और काफी शामिल हैं।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी छात्राओं को बधाई दी। बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीएससी (मेडिकल) चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में लवलीन ने 630 में से 565 अंक प्राप्त कर 89.68 प्रतिशत के साथ प्रथम रही। काजल 557 अंक प्राप्त कर 88.41 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान व प्रेरणा ने 554 अंक प्राप्त कर 87.93 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
इसके अलावा प्रीति ने 552 अंक प्राप्त कर 87.61 प्रतिशत के साथ छठा स्थान व काफी ने 551 अंक प्राप्त कर 87.46 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंधक समिति के सदस्य सतीश चावला, सुरेश गुप्ता, नरेश गुप्ता एवं प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को बधाई दी। साथ ही कॉलेज साइंस विभाग से दीपिका व मनीषा उपस्थित रहे।