फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में पांच दिवसीय शिविर शुरू, पहले दिन 205 मरीजों की जांच

विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि मिट्टी, जल, वायु, अग्नि और आकाश पंचमहाभूत तत्वों के माध्यम से शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की विधि प्राकृतिक चिकित्सा है। यह पद्धति प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य को संतुलित रखने में सहायक है।
विज्ञापन

वे राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में शुरू हुए पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के अवसर पर संबोधित कर रही थीं। आयुष विभाग, हरियाणा और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 22 नवंबर तक आयोजित इस शिविर में पहले दिन 205 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार चिकित्सा परामर्श और प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
नोडल अधिकारी एवं जिला योग विशेषज्ञ डॉ. एचएस हुड्डा ने प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। शिविर में मिट्टी स्नान, धूप स्नान, कुंजल क्रिया, जलनेति, कटि स्नान, स्पाइनल बाथ, स्टीम बाथ और शिरोधारा जैसी पद्धतियों के बारे में बताया गया। जोड़ों के दर्द में राहत के लिए गर्म पादस्नान और कब्ज व पेट दर्द जैसी समस्याओं के लिए मिट्टी पट्टी की सुविधा भी दी गई। मुख्य अतिथि प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोयल ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पाने के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिविर जिला नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 57 में 22 नवंबर तक चलेगा। आमजन यहां पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें