कैथल। शुक्रवार को जिले में कोरोना के पांच संक्रमित मिले, जबकि तीन ने कोरोना को मात दे दी। अब जिले में 14 कोरोना संक्रमित रह गए हैं। इनमें से 13 होम आइसोलेशन में और एक का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 हजार 218 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 833 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.21 प्रतिशत और मृत्युदर 2.6 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले मेें अब तक 16 लाख 65 हजार 534 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से आठ लाख 89 हजार 194 लोगों को पहली, सात लाख 70 हजार 783 को दूसरी डोज और 5557 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 1286 लोगों का टीकाकरण किया गया।