फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज में बीए की पांच छात्राएं टॉप-10 में

Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में बीए की पांच छात्राएं टॉप-10 में शामिल हुई हैं। बीएससी के परीक्षा परिणामों के बाद बीए चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में इन छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। इनमें रवीना को सूची में दूसरा स्थान मिला है।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से बीए द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए। इसमें छात्रा रवीना 400 में से 351 अंक प्राप्त कर 87.75 प्रतिशत के साथ द्वितीय रहीं। मुस्कान रानी ने 377 अंक प्राप्त कर 87.67 प्रतिशत के साथ तीसरा और मुस्कान देवी ने 350 अंक प्राप्त कर 87.5 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सीमा देवी ने 452 अंक प्राप्त कर 86.92 प्रतिशत के साथ पांचवां, नेहा ने 345 अंक प्राप्त कर 86.25 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गर्वनिंग बॉडी के जरनल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं एवं प्राध्यापकों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप कॉलेज हरियाणा प्रदेश के महाविद्यालयों में साख बनाए हुए है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर सहित काॅलेज स्टाफ से मोनिका गुगलानी, सीमा सुनेजा, अल्का गोयल, रेनू शर्मा, आरती चावला, मोनिका भारद्वाज, रीतिका, डिंपल, हेमलता, मोनिका मोगा, अरुणा, दीपा व संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें