फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार 17-32-57

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मामूली कहासुनी में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को छोड़कर अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने नाबालिग के अलावा गांव बडसिकरी कलां निवासी प्रदीप, हरदीप, संदीप और वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया है। गांव के ही सलिंद्र की शिकायत पर थाना कलायत में दर्ज मामले के अनुसार आरोपियों ने 25 अगस्त की शाम सलिंद्र के छोटे भाई गुरमेज को किसी मामूली कहासुनी के कारण गंडासी व डंडों से चोटें मारी थी। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को तोड़कर जला दिया था। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। नाबालिग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें