फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेयरी संचालक पर हमले के पांचों आरोपी भेजे जेल

Sat, 29 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बालाजी कॉलोनी में एक डेयरी संचालक पर हमला करके चोटें मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दो दिन रिमांड के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जाखौली निवासी सुशील उर्फ शीली, अमरगढ़ जिला जींद निवासी गुरमीत उर्फ मोटा, चंदाना निवासी अजय, बलराज नगर कैथल निवासी कुलदीप उर्फ ननुआ व गांव कैलरम निवासी संदीप उर्फ जेपी को पुलिस ने 26 जून को गिरफ्तार कर लिया था।

डीएसपी ललित कुमार बताया कि बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी प्रवीण की शिकायत अनुसार वह बालाजी कॉलोनी मे दूध की डेयरी चलाता है। 24 जून की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ डेयरी पर आया। तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन


डेयरी पर अचानक पहुंचे हमलावरों ने उन पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसकी पत्नी सोनिया उसे बचाने के लिए आई तो उस पर भी हमला किया, फिर ईंट व सीमेंट के ब्लॉक उठाकर भी उसे मारे। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, दो गंडासी, डंडा व 5500 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें