फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

थाना सीवन क्षेत्र की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया। शादी 10 जून 2020 को हरमित के साथ हुई थी। दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी शिकायत पर थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना कलायत अंतर्गत है। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पीड़िता के पति सोनू व सास को गिरफ्तार कर लिया है। शादी 25 मार्च 2019 को सोनू के साथ हुई थी। शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। थाना गुहला अंतर्गत की एक बेटी से मारपीट व उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पति जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शादी 14 मार्च 2009 को हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें