फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 81 बोतल अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध शराब तस्करी करने वाले पांच आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 81 बोतल अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि पहले मामले में गांव खरौदी रोड से नाहर सिंह को गिरफ्तार कर 24 बोतल देशी शराब बरामद की। दूसरे मामले में हेमू माजरा निवासी जसबीर सिंह के मकान से आठ बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। तीसरे मामले में अर्जुन नगर स्थित खाली प्लाट से नरेश को काबू कर 24 बोतल अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की। चौथे मामले में पुलिस ने गांव दीवाल की झुग्गी से कश्मीर सिंह उर्फ नारा को गिरफ्तार कर 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की। वहीं पांचवें मामले में थाना राजौंद पुलिस ने गांव नरवल की दुकान से महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 15 बोतल ठेका देशी शराब बरामद की। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें