फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांड खंड बनने के बाद पहली पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड के खंड बनने के बाद पंचायत चुनाव के तहत पहली बार मतदान संपन्न हुआ है। गौरतलब है कि सरकार ने करीब दो साल पहले जिले में ढांड को आठवां नया खंड बनाया है। इससे पहले ढांड गांव पूंडरी खंड में आता है। करीब दो साल पहले ही ढांड को नया खंड बनाया गया था। इस बार हुए पंचायत चुनाव में ढांड खंड में कुल 27 गांवों को शामिल किया गया है। जिन्हें पूंडरी खंड से हटाकर ढांड में जोड़ा गया है। पहली बार पंचायत चुनाव होने के चलते ढांड खंड के लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह रहा। इसका नतीजा यह रहा कि गांव चंदलाना में सुबह के समय 11 बजे तक सबसे अधिक 30 प्रतिशत तक रहा था।
विज्ञापन

ढांड को प्रशासनिक खंड का दर्जा मिला, लेकिन शिक्षा विभाग ने नहीं दिया।
बता दें कि सरकार की तरफ से तो ढांड को प्रशासनिक खंड का दर्जा मिल चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से इसे खंड का दर्जा नहीं दिया गया है। इस कारण से ढांड खंड के लोगों को इस समय पूंडरी खंड में ही शिक्षा विभाग से संबंधित काम करवाने पड़ते हैं। लोगों का कहना है ढांड को खंड का दर्जा दिया गया है। यह काफी अच्छी बात है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से इसे खंड का दर्जा जरूर दिया जाना चाहिए। इससे शिक्षा विभाग में भी लोगों को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यहां पर खंड शिक्षा अधिकारी का भी अलग से कार्यालय बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही ढांड को महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी खंड का दर्जा नहीं दिया गया है। जिस कारण यहां पर उपमंडल स्तर का अधिकारी नही बैठता है।
विज्ञापन

ढांड खंड में
गांव सरपंच जीत का अंतर
बेगपुर अंजलि -- 175
चंदलाना अजय कुमार -- 122
चुहड़माजरा कविता -- 185
डडवाना हरिंद्र सिंह -- 37
ढांड जंगशेर नंबरदार --
जडौला कमलेश रानी --
जाजनपुर जोगिंद्र सिंह -- 250
खेड़ी रायवाली शमशेर सिंह -- 182
म्यौली मिठन गुर्जर -- 402
पोबाला सुनीता रानी -- 05
पाबला कविता --
फरल टिंवकल
रसुलपुर प्रवीन कुमार -- 05
सलेमपूर महदूद राजबीर -- 101
सोलू माजरा परमजीत सिंह -- 140
टीक सोनिका -- 421
---
खंड सीवन
गांव सरपंच
अजीत नजर परमजीत सिंह
अटैला प्रवीन कुमार
डोहर मक्खन सिंह गुर्जर
फर्शमाजरा मंजू --
घोघ कृष्ण कुमार 01
गोहरां पूजा रानी --
हरनौला राजवंत कौर --
जुनैदपुर लक्खा सिंह --
कसौर रेखा रानी शर्मा
कांगथली कृष्ण बाजीगर --
कवारतन इंद्र सिंह 48
खेड़ी गुलाम अली गगनसिंह --
खानपुर अमनदीप
खरकां जोनी ग्रोवर --
लदाना चक्कू रूबी --
मलिकपुर गुरप्रीत सिंह
मांझला माया कौर 06
नागल रणजीत कौर --
पहाड़पुर मास्टर पप्पू राम --
प्रेमपुरा परविंद्र कौर 175
रसुलपुर प्रवीन कुमार --
सैर संजीव कुमार --
तारांवाली अमरीक सिंह
उमेदपुर बलविंद्र सिंह गरेटा 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें