फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार को जिले के सरकारी व निजी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। विद्यार्थियों को सूची का दिनभर इंतजार रहा, जो अपराह्न करीब 3 बजे जारी हुई।

इस वर्ष ऑल इंडिया कैटेगरी में सबसे अधिक मेरिट आईजी महिला कॉलेज कैथल के बीकॉम कोर्स में 107.8% रही, जबकि आरकेएसडी कॉलेज कैथल में बीएससी फिजिकल एजुकेशन की मेरिट 102.4% तक पहुंच गई। जिले के 15 कॉलेजों में लगभग 9500 सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने बताया कि स्नातक स्तर पर चार संकायों के अंतर्गत 17 कोर्स में कुल 2445 सीटें हैं, जिनके लिए 3576 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकांश कोर्स में मेरिट सूची 100 प्रतिशत से ऊपर गई है।

कॉलेज प्रशासन ने फीस जमा कराने के लिए सभागार में समुचित प्रबंधन किया है।

गौरतलब है कि सभी कोर्सों की पूरी मेरिट सूची संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे जल्द फीस जमा करवा कर अपनी-अपनी सीट सुनिश्चित करें। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद 27 जून से कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू होगी। दाखिला प्रक्रिया को लेकर पंजीकरण करवा चुके अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. मैहला ने बताया कि 27 जून से फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी। इसके लिए कॉलेज के मुख्य सभागार में सभी संकायों के अनुसार अलग-अलग फीस काउंटर तैयार किए गए हैं। साथ ही हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एक नजर कॉलेजों की मेरिट पर
कोर्स
ऑल कैटेगरी
कट ऑफ


प्रतिशत में
प्रतिशत में

बीकॉम (आईजी महिला कॉलेज)
107.8
95.8

बीएससी फिजिकल एजु. (आरकेएसडी)
102.4
94.0

बीसीए (आरकेएसडी)
102.4
88.6

बीबीए (आरकेएसडी)
102.4
94.0

बीकॉम (आरकेएसडी)
107.4
98.4

बीएससी लाइफ साइंस
101.6
90.0

बीए (ऑल इंडिया)
100.8
91.8

ईडब्ल्यूएस, ओएससी, डीएससी, बीसी-ए व बीसी-बी वर्गों में भी मेरिट 90% के करीब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें