कैथल Jमें कोरोना का पहला पॉजीटिव मामला दिल्ली की तबलीगी जमात से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है पीडि़त को उसके घर वाली सिरटा रोड को किया गया पूरी तरह से सील आस-पास करवाई जा रही है सेनिटाइजेशन, सभी परिजनों के रक्त के नमूने लेकर हो रही है जांच प्रशासन और भी चौकन्ना कैथल। अभी तक कोरोना की चपेट में आने से बच रहे जिले में पहला कोरोना पॉजीटिव केस सामने आया है। दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सिरटा रोड का रहने वाला है। उसका जिला अस्पताल में ही ईलाज चल रहा है। उसके सिरटा रोड स्थित घर सहित आस-पास के एरिया को सील कर दिया गया है। साथ ही उसके परिजनों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मामले के सामने आने पर प्रशासन ओर भी अलर्ट हो गया है। आईजी हरदीप दून ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना का एक भी पॉजीटिव केस नहीं था। एक व्यक्ति सिरटा रोड कैथल से दिल्ली में तबलीगी जमात में भाग लेने गया था। वह 8 से 12 मार्च तक निजामुद्दीन मकरज तबलीगी जमात में रहा। इसके बाद 30 मार्च तक दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में रहा। वहां से वह 30 मार्च को कैथल आया और 31 मार्च को प्रशासन ने उसे उसके घर से उठाकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचा दिया था। इस समय इस व्यक्ति का जिला अस्पताल में ही ईलाज चल रहा है। इसके परिवार में पांच व्यक्ति हैं। उसके बेटे, उसकी पत्नी, उसकी पुत्रवधू, पौत्र व पौत्री को क्वारंटीन कर लिया गया है। उनके परिजनों व उसके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के ब्लड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके घर को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया जा रहा है। जिस एरिया में यह रहता है। उसे सील करके पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करवाएंगे। जो भी स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस हैं। उनकी पालना करेंगे। इसके लिए एसपी कैथल व डीसी कैथल को बधाई कि उसे एक ही दिन में आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। जिससे इसके प्रचार का काफी बचाव रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। अभी कैथल में किसी व्यक्ति की रिपोर्ट लंबित नहीं है। जो भी व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में हैं। उनकी रिपोर्ट यदि नेगेटिव भी आ गई है तो भी उन्हें 14 दिन की अवधि तक क्वारंटीन किया जाएगा।