कैथल। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष एवं डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड को जागरूकता सेमिनार में प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था कि यातायात पुलिस कर्मी आपातकालीन स्थिति में तुरंत और सही तरीके से प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर सकें। रामजी लाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं या अन्य आपात स्थितियाँ कभी भी हो सकती हैं और सही प्राथमिक उपचार से कई जानें बचाई जा सकती हैं। प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. बीरबल दलाल द्वारा प्रदान किया गया। संवाद