कलायत। गांव चौशाला के लोगोंं को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए ग्राम पंचायत ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत ग्राम सचिवालय परिसर में प्राथमिक उपचार केंद्र खोला गया। केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोस्टर अनुसार पांच आशा वर्कर तैनात रहेंगी। इसमें आशा वर्कर रेनू, मीना, प्रवेश, सुमन और बीरमती शामिल है।
इसके साथ ही महिला सरपंच उषा देवी और पंचायत सदस्यों ने समाज सेवी संगठनोंं के साथ गतिशील रहने का निर्णय लिया है। बीडीपीओ तरुण सुथार के मार्गदर्शन मेंं ग्राम सचिव सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार केंद्र की शुरूआत करवाई। इस दौरान आशा कर्मी रेनू, बीरमती, पंच सतपाल सिंह, मंदीप सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
महिला सरपंच उषा देवी और ग्राम सचिव सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी के प्रकोप को देख जिला उप मंडल प्रशासन की ओर से विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच चौशाला गांव मेंं प्राथमिक उपचार केंद्र खोला गया है। इसमें ओआरएस, जीवन रक्षक दवाएं, पानी आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संवाद