फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच बसों में नहीं मिला फर्स्ट एड बॉक्स

Wed, 23 Apr 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर 25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को आरटीए की टीम ने निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने निजी स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए प्रबंधों पर जांच की। इस टीम ने आरटीए विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अनिल सैनी के नेतृत्व में यह जांच की।

इस जांच के दौरान कैथल और पूंडरी खंड के स्कूलों से आई बसों में व्यवस्था जांची। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अनिल सैनी ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को गाड़ियों की पासिंग की जाती है। इसी कड़ी में निजी स्कूल बसों की भी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी ने बताया कि मंगलवार को 20 से अधिक निजी स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान पांच बसों में लाइट और फर्स्ट एड बॉक्स न होने की खामियां सामने आई है। उन्होंने बताया कि अब इन निजी स्कूल संचालकों को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। चेतावनी देकर कहा कि अब यदि अगले स्पताह तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें