फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऊधम सिंह कॉलोनी में पड़ोसी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऊधम सिंह कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपी ने युवक पर गोली चला दी, लेकिन निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार निवासी ऊधम सिंह कॉलोनी ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है। 16 जून की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके चंदाना गेट से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में सीवन गेट के पास एक व्यक्ति स्कूटी को धीमी गति से सड़क के बीचों-बीच चला रहा था। कई बार हॉर्न देने के बावजूद उसने रास्ता नहीं दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद वह स्कूटी सवार रुका। जब कृष्ण कुमार ने उसे साइड न देने को लेकर टोका तो उसने अपशब्द कहते हुए कहा- यह तेरे बाप की सड़क नहीं है।

कृष्ण कुमार बिना कोई विवाद किए सीधे अपने घर पहुंच गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति उसके घर के बाहर आ गया और गाली-गलौच करने लगा। उसने अपने बेटे को फोन कर बंदूक लाने को कहा। कुछ ही देर में उसका बेटा अभिराज शर्मा दो अन्य लोगों के साथ बंदूक लेकर वहां आ गया।

आरोप है कि अभिराज ने कृष्ण कुमार पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद सुधीर शर्मा (अभिराज के पिता) ने दोबारा फायरिंग के लिए उकसाया, जिस पर अभिराज ने हवा में एक और फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ जमा होते देख आरोपी सुधीर शर्मा, उसका बेटा और अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने सुधीर व अभिराज शर्मा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें