फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजे पर किए लाइसेंसी बंदूक से दो फाय

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहना में चाचा ने ही अपने भतीजे पर लाइसेंसी बंदूक से दो फायर कर दिए। गनीमत रही कि भतीजे को एक भी गोली नहीं लगी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांववासी संजय कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 23 फरवरी को सुबह 9:30 बजे वह अपने पशुओं के बाड़े में था। इस दौरान उसका चाचा रामपाल अपने बेटे गुरदयाल सिंह के साथ झगड़ा कर रहा था। उसने उसके चाचा को झगड़ा करने से रोका तो रामपाल उसपर ही गुस्सा हो गया और धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद रामपाल अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और एकदम से उसे जान से मारने के लिए उसके ऊपर दो फायर किए। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर दीवार पर लगे और शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि रामपाल से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने एएसआई संदीप कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें