फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर चल रही पंचायत में फायरिंग, महिला घायल

Wed, 23 Jul 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। गांव खेड़ी गुलाम अली में एक विवाद को लेकर आयोजित पंचायत में एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। झगड़े में एक महिला को चोट आई है, उसे गुहला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घायल महिला के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी गुलाम अली में एक युवक के वैवाहिक विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। उसकी ससुराल के रतिया क्षेत्र के एक गांव से भी लोग पंचायत में पहुंचे थे।

इसी बीच एक व्यक्ति जो कि पंचायत में दोनाली बंदूक लिए हुए था, उसने हवाई फायर कर दिया। इस कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सीवन थाना से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि वे गुहला अस्पताल में घायल महिला के ब्यान दर्ज करने के लिए जा रहे हैं। गांव के सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि वे पंचायत में मौजूद थे। एक व्यक्ति ने हवाई फायर किया है। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें