फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायर कर्मचारियों ने अब शुरू की भूख हड़ताल

Wed, 29 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। फायर कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अब आंदोलन को और तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों के अनुसार प्रतिदिन पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे और यह सिलसिला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

मंगलवार को पिरथी राम, चिंतो देवी, अमर सिंह और सरबजीत भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान पवन शर्मा ने कर्मचारियों को माला पहनाकर अपना समर्थन जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसी क्रम में 1 और 2 मई को प्रदेशभर में काम बंद हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के कर्मचारियों के शामिल होने की बात कही गई है।

कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निकांड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस घटना में दो दमकल कर्मियों की मौत के बावजूद सरकार ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। धरने में जगबीर मान, गुरदीप, पालो, पिंकी, प्रेमो, संतोष और कुसुम आदि मौजूद रहे।

गेट मीटिंग में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राजौंद। विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर लंबित मांगों को उठाया। मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा ने की, जबकि संचालन रमन ने किया। कर्मचारियों ने चार्जशीट मामलों में दो वर्ष से लंबित फैसलों पर नाराजगी जताई। देरी के कारण प्रमोशन, एसीपी सहित अन्य लाभों से वंचित होने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अधिकारियों के मामलों में जल्द निर्णय लेकर पदोन्नति दी गई। एसडीओ के समय पर कार्यालय न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मीटिंग में गुरुदेव मुंडे, रोहतास शर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें