फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार लगी खोखे में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड रोड पर स्थित शिव मंदिर के सामने फल के खोखे में तीन माह में दूसरी बार आग लगी है। जिसमें खोखा संचालक कर बीस से पच्चीस हजार रुपये का नुकसान हो गया। तीन माह पहले भी पचास से साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ था। उस समय भी संदिग्ध हालात में आग लगी थी।कैथल निवासी अनिल ने बताया कि उसके भाई विनोद का मंदिर के सामने फ्रूट का खोखा है। जहां वे फल बेचकर गुजारा चला रहे हैं। उनके खोखे में तीन माह पहले भी किसी ने आग लगा दी थी। जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ था। अब फिर से किसी व्यक्ति ने मंगलवार की रात को आग लगा दी। इस आग में पच्चीस हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। जिसमें तिरपाल व क्रेट आदि जल गए। साथ ही यहां बचा हुआ फ्रूट भी रखा था, वह भी जल गया। अज्ञात व्यक्ति रंजिश में आग लगाता है। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। रात को भी पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी है। आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, एसएचओ सिविल लाइन रमेश कुमार ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें