फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुराड़ में रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे सुरेश वर्मा के आवास में अचानक धधकी आग ने आवासीय क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। दुर्घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। आग के कारण देखते ही देखते मकान की छत धराशायी हो गई, जबकि अंदर रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने पेयजल के लिए घरों में लगाए गए पांच सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से कई बार संपर्क किया गया लेकिन बात न हो पाने के कारण ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप आग को आगे बढ़ने से रोकने में ग्रामीण सफल रहे। यदि समय रहते स्थिति पर काबू न किया जाता तो आवासीय क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रभावित सुरेश वर्मा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। आग की घटना के कारण परिवार सड़क पर आ गया है। सिर छिपाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं बचा है। ग्रामीणों ने परिवार की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें