फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोल मार्केट के पास बेकरी की दुकान में आग

Sat, 07 Oct 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में गोल मार्केट के पास बेकरी की दुकान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह नौ बजे के करीब हुई। उस समय मार्केट के दुकानदार दुकानें खोलने के लिए वहां पहुंचे तो बेकरी की दुकान से धुआं और लपटें निकलती देखीं।

यह देख उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और दुकान के मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के गेट पर ताला लगा होने के कारण कर्मचारियों को गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा और आग बुझाई।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के कार्यालय इंचार्ज रामेश्वर सिंह ने बताया कि उनके पास सुबह सवा नौ बजे सूचना आई थी कि दुकान में आग लग गई है। उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि विभाग के पास सूचना आने तक काफी सामान जल चुका था। दुकान में रखा खाने-पीने का सामान, फ्रिज, एसी व अन्य इलक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं। हालांकि कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ है, इसका अभी अनुमान नहीं है, लेकिन जो सामान जला है, उसकी कीमत लाखों रुपये है।
विज्ञापन


जिस समय दुकान में आग लगी थी और कर्मचारी उसे बुझाने में लगे हुए थे, उस समय पार्क रोड पर गोल मार्केट के सामने वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी होने के कारण मौके पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए। दुकानदारों ने पुलिस की सहायता से जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे बाद मार्ग पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें