कैथल। गांव बलवंती में तुड़ी बनाते समय लगी आग से एक ट्राली जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर एवं रिपर को किसी तरह से बचा लिया गया। लेकिन पांच एकड़ फानों के साथ ट्राली को नहीं बचाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बलवंत में सुरजीत सिंह के ट्रैक्टर की सहायता से टेकचंद एवं रिसाल सिंह के खेतों में तुड़ी बनाई जा रही थी। इसी बीच अचानक चिंगारी उठने से आग लग गई। दमकल विभाग को सूचित किया गया। इसके साथ-साथ गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
किसानों ने किसी तरह से ट्रैक्टर एवं रिपर को तो बचा लिया, लेकिन ट्राली आग की भेंट चढ़ गई। साथ ही पांच एकड़ में गेहूं के फाने जल गए। बाद में दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
उधर, गांव हरिपुरा में रामफल के आधा एकड़ में रखे गेहूं के भार जलकर राख हो गए। इसके अलावा राजेंद्र कुमार धनौरी के आठ एकड़ में फाने जलकर राख हो गए। इन दोनों जगह दमकल विभाग की गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।