44 कैथल। सनसिटी में आग लगने का बाद जलकर राख हुआ सामान। संवाद
- फोटो : samvad
कैथल। शहर के सनसिटी इलाके में सोमवार तड़के करीब चार बजे एक तीन मंजिला घर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि परिवार के छह सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से विंडो एसी निकालकर गैलरी के रास्ते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।
हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। आग लगने के बाद उन्होंने विंडो एसी को स्विच ऑफ कर निकाला और गैलरी से दूसरी मंजिल होते हुए पहली मंजिल पर सुरक्षित पहुंचे।
परिवार के सदस्य नवीन कुमार ने बताया कि रात में अचानक आग धधकने लगी। अनुमान है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। घटना के समय उन्होंने शोर मचाया, जिससे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तीसरी मंजिल पर रखा करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नवीन कुमार ने कहा कि भगवान की कृपा से सभी सदस्य सुरक्षित हैं, वरना कुछ देर की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। संवाद