फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई में कबाड़ की दुकान में लगी आग

Sat, 15 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। कबाड़ी की दुकान के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से वहां रखा सामान जल गया। रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लगी। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन कबाड़ी की दुकान में आग लगने के बाद वे बाल्टियों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पूंडरी फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, काफी देर तक पूंडरी से दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते कैथल, राजौंद और कलायत के दमकल केंद्रों को भी सूचना दी गई। वहां से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कठिन मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें बढ़ती देख आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भयभीत हो गए थे। आशंका थी कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। इस कारण कई परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर देर रात तक सड़क पर ही बैठे रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी व्यक्त की। आग पर काबू पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें