संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि पराली जलाने की घटना हो तो तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से भी जवाब लिया जाएगा। इसीलिए जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी शिद्दत से निभाएं। हर 50 किसानों के साथ जिस नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है वे किसानों से बात करें। उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान बारे जागरूक करें, ताकि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को शून्य पर लाया जा सके। वह लघु सचिवालय सभागार में कृषि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित पराली प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर कृषि विभाग से एसडीओ सतीश नारा, जगदीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद