फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क के युवक सागर को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालना महंगा पड़ा गया। पुलिस ने सुरक्षा एजेंट ईएएसआई सतपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 12 नवंबर को गांव क्योड़क के बस स्टैंड के पास हथियारों के साथ फोटो वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल माध्यमों पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन

सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्योड़क के रहने वाले आरोपी युवक सागर की इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है। वह अपनी आईडी पर हथियारों के साथ पोस्ट डालता है। 12 नवंबर को भी आरोपी ने सुबह 9 से साढ़े 10 बजे के बीच देसी पिस्टल के साथ फोटो वीडियो अपलोड की। जब आईडी को चेक किया गया तो उसमें इस प्रकार के वीडियो अपलोड किए हुए पाए गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक की इस हरकत की वजह से आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा होता है। डीएसपी सुशील ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें