फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने, अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून की दोपहर वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी बलविंद्र जबरन घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के अनुसार आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें की और गंदे इशारे किए। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी की भाभी ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है।
चीका थाना की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें