कैथल। वार्ड-12 निवासी शीशपाल की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे प्रवीण शर्मा, सतबीर, अनिल, राकेश और सलीम खान उसके प्लॉट में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।