फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाने पर गढ़ी नजीर के किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में गुहला के गांव गढ़ी नजीर में खेत में धान के फसल अवशेष जलाने के आरोप में पुलिस ने किसान हरपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किसान पर एक कनाल जमीन में अवशेष जलाने का आरोप है। ग्राम स्तरीय निगरानी कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में कमेटी के सदस्य व पटवारी खुशनसीब ने बताया कि 16 नवंबर को गांव गढ़ी नजीर में फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि किसान के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें