कैथल। बेगा बस्ती सलेमपुर में घर में जबरन घुसकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गुहला थाना पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायत में बेगा बस्ती सलेमपुर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को आत्मा राम, ज्ञान, विक्की, छन्ना, अंग्रेज समेत अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस आए और हुड़दंग मचाया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में आत्मा राम, विक्की, छन्ना, अंग्रेज, छत्तर, ज्योति देवी, मंगता राम, मुखा, कालू, रोशनी, रामा, सतनाम, पाला, बिट्टू, सेमू, बल्ला राम, सोवी, पोना उर्फ जगतार, जोगिंदर, छिंदो देवी, प्रीतो, बंबे, मिठ्ठू, बीशा और रूपा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।