फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज की फटकार के बाद दुष्कर्म के मामले मंे एफआईआर दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। परिवहन मंत्री अनिल विज की कड़ी फटकार के बाद कैथल पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने शुक्रवार को आयोजित ग्रीवेंस मीटिंग में मंत्री के सामने बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता ने मंत्री को धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी दिखाए थे और कहा कि स्पष्ट सबूत होने के बावजूद पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। इस पर मंत्री विज ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। सिटी थाने में दी गई पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 29 वर्षीय युवती बीए पास है और शहर की एक कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि करीब तीन साल पहले दयानंद कॉलोनी निवासी राहुल बंसल की दुकान से अलमारी खरीदने गए थे, जहां राहुल ने उसका नंबर ले लिया और बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और राहुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


जब पता चला कि राहुल शादीशुदा है तो उसने विरोध किया तो वह उसकी फोटो, कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत में लिखा है कि राहुल ने धमकाते हुए कहा कि तू कुछ नहीं कर सकती। इसके बाद वह अनजान नंबरों से अश्लील संदेश भिजवाने लगा। 11 जून 2025 को भी अश्लील मैसेज भेजे गए। युवती ने आरोप लगाया कि राहुल का दोस्त सौरभ वीडियो और रिकॉर्डिंग सुनाकर बदनामी कर रहा है। सौरभ रास्ता रोककर उसे जान की धमकी देता था और लगातार मानसिक प्रताड़ना कर रहा था, जिससे वह भयभीत हो गई और समाज के डर से किसी को कुछ नहीं बता सकी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जुलाई 2025 में राहुल ने अपनी दुकान के बेसमेंट में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गीता, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन



छापेमारी में नहीं मिला अवैध सामान

रणधीर कॉलोनी निवासी निधि ने भी ग्रीवेंस मीटिंग में शिकायत की थी कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका पति अवैध हथियार व अफीम का कारोबार करता है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन एसपी उपासना यादव के अनुसार नरवाना और कैथल स्थित मकानों से कोई हथियार या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। यह मामला हांसी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें