गांव हाबड़ी में स्मारक को खंडित करने की जानकारी देते अमित तंवर व अन्य।
- फोटो : घाघराघाट स्थित संजय सेतु पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
पूंडरी। गांव हाबड़ी में स्थित रेजिमेंट स्मारक को खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बीती रात स्मारक पर लगी भारतीय गौर (बाइसन) की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के विरोध में एससी खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तंवर और एडवोकेट सोनिया तंवर के नेतृत्व में समाज के लोग मंगलवार को स्मारक स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अमित तंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरु ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 1 अक्तूबर 2023 को प्रथम रेजिमेंट स्मारक की स्थापना की गई थी। पूंडरी पुलिस जांच कर रही है। संवाद