कैथल। थाना शहर कैथल पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. रवि शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नानकपुरी कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार पाठक ने 19 जुलाई 2025 को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ और अभद्र टिप्पणी की, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। थाना शहर कैथल के इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद