युवती को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
कैथल। कस्बा चीका से एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चीका की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चीका के अनिल कुमार 15 अप्रैल को उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुशील ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद