फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोलू माजरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के चचेरे भाई क्योड़क निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 6 दिसंबर को शाम करीब सवा पांच बजे पंकज (30) और उसका दोस्त सतेंद्र बाइक से होकर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात कार ने बाइक क़ो टक्कर मार दी। हादसे मेँ घायल दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सतेंद्र का इलाज चल रहा है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें