फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली जलाने के मामले में एक और किसान पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में धान के अवशेष जलाने के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पराली जलाने के मामले में अब तक 47 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।। ताजा मामले में 13 नवंबर को करोड़ा गांव निवासी शमशेर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिले में इस सीजन में अब तक 65 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले में 272 टीमें तैनात की गई हैं। पिछले सीजन में 72 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई थीं। डीएसपी रमेश ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

11 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल अवशेष का अनुमान

जिले में इस बार करीब 4.40 लाख एकड़ में धान की खेती हुई है। इससे लगभग 11 लाख मीट्रिक टन फसल अवशेष पैदा होने का अनुमान है। कृषि विभाग ने करीब 4.30 लाख मीट्रिक टन अवशेष को मशीनों से खेतों में मिलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, 5.70 लाख मीट्रिक टन अवशेष खेतों से बाहर निकालकर उपयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा करीब एक लाख मीट्रिक टन अवशेष पशु चारे के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें