कैथल। घर से दुकान पर सामान लेने जा रही करीब 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही तीन युवकों ने रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की। अंधेरे का फायदा उठा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस संबंध में चीका थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती है। 3 मई को शाम के समय बेटी दुकान से घर का सामान लेने के लिए जा रही थी तभी गांव के तीन लड़कों ने रास्ता रोक लिया। लड़की की मां ने जान की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। चीका थाना की जांच अधिकारी सुदेश रानी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद