फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक चालक की माैत मामले में दूसरे चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत के मामले में कलायत थाना पुलिस ने आगे चल रहे ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मृतक निरंजन पाल के भाई चंद्रसेन ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में निरंजन पाल की मौत हो गई जबकि उनका सहायक राधे पाल सिंह घायल हो गया।
शिकायतकर्ता चंद्रसेन ने बताया कि उनका भाई 35 वर्षीय निरंजन पाल ट्रक चालक था और काम के कारण ज्यादातर घर से बाहर रहता था। शनिवार को वे दिल्ली से ट्रक में अनाज की बोरियां भरकर पंजाब की ओर जा रहे थे। जब वे कलायत के पास जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे निरंजन का ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें