फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीनी विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव पीडल में घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर लाठी-ड़डों से हमला कर दिया। हमला करने वाले भी परिवार के ही सदस्य हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उन पर हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास तीन लड़कियां थीं और उनका कोई भाई नहीं था। उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। सुरेंद्र कौर की शादी सुरजीत सिंह निवासी गांव दोदड़ा से हुई है और उनके दो लड़के हैं। उनकी बहनें गुरमीत कौर और मलकीत कौर गांव भेडपूरी, पटियाला में शादीशुदा हैं। उनके पिता की पौने छह एकड़ पुश्तैनी जमीन और गांव पीडल में 11 मरले का पुश्तैनी मकान है। तीनों बहनों ने पहले चार किले जमीन बेच दी थी। सुरेंद्र कौर के ताऊ सुच्चा सिंह का लड़का दरबारा और उसके परिवार के सदस्य उनकी शेष पुश्तैनी जमीन व मकान हथियाना चाहते हैं। इसी रंजिश के चलते 27 सितंबर को यह घटना हुई।

पुश्तैनी संपत्ति पर हमला
उस दिन सुरेंद्र कौर, उनकी बहनें गुरमीत कौर, मलकीत कौर और उनके लड़के परमिंद्र सिंह, चमकौर, जसवंत सिंह पुश्तैनी जमीन की साफ-सफाई कर रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे दरबारा सिंह, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरजीत, सोना देवी, मलकीत कौर, केलो देवी और महेंद्र कौर उनके घर में घुस गए। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे थे। दरबारा सिंह ने सुरेंद्र कौर के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें थप्पड़-मुक्के मारे। महेंद्र कौर, केलो देवी और मलकीत कौर ने भी सुरेंद्र कौर को थप्पड़-मुक्के मारे।
विज्ञापन


गंभीर चोटें और धमकी
दरबारा सिंह ने लाठी से जसवन्त सिंह की बाई कोहनी पर वार किया। गुरजीत ने अपने डंडे से जसवन्त की बाई बाजू पर मारा। दरबारा सिंह ने सुरेन्द्र कौर के बाएं कंधे को दांतों से काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से छुड़वाया। आरोपी जाते-जाते सुरेन्द्र कौर और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे गए।
चीका थाना प्रभारी प्रवीन ने बताया कि मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें