फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में कोताही पर 19 टीचर्स पर एफआईआर

Sat, 27 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से लिंक करने एवं वोट न बनाने पर 19 बीएलओ के खिलाफ पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया है। इस संबंध में कलायत थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूर्व सदर थाना में भी दो अध्यापकों के खिलाफ भी बतौर बीएलओ ड्यूटी न करने के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है।  हलका कलायत के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च 2015 को निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को आधार नंबर से जोड़ने एवं राष्ट्रीय मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


31 मई 2015 तक 65 प्रतिशत कार्य पूरा करने के लिए कहा गया था। बीएलओ की इस संबंध में ड्यूटी लगाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेकर कर्मचारियों की बतौर बीएलओ ड्यूटी लगाई थी। बार-बार निर्देशों के बावजूद 19 बीएलओ ने ड्यूटी नहीं की। अब लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। कलायत थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि सभी आरोपी अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तीन माह की कैद एवं जुर्माना
अध्यापकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत केस दर्ज किया गया है। यदि उनका अपराध साबित होगा तो उन्हें तीन माह की कैद एवं जुर्माना होगा।

ये हैं आरोपी
जेबीटी अध्यापक अशोक धीमान, विजय कुमार, राजकपूर, कृष्ण कुमार, रघुबीर सिंह, कुलदीप सिंह, नवीन कुमार, रमेश चंद, हरविंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार, मेवा सिंह, सूबे सिंह, ओमप्रकाश, जगबीर सिंह, संस्कृत अध्यापक गोवर्धनदास, दलशेर सिंह पीटीआई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये सभी अध्यापक कलायत एवं आस-पास के गांवों में सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं। नगर पालिका के सचिव रणदीप नैन ने कहा कि कलायत नगर में कुल 13 बीएलओ नियुक्त हैं। केवल 5 बीएलओ ही कार्य कर रहे हैं। पांच बीएलओ में तीन नगर पालिका के कर्मचारी व दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


दो शिक्षकों के खिलाफ कैथल में हो चुका है केस
दो दिन पहले थाना सदर में भी दो अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। एसडीएम आरके सिंह ने बीएलओ की ड्यूटी न देने पर दो अध्यापकों के खिलाफ शिकायत दी थी। अब कलायत में 19 के खिलाफ शिकायत दी गई है।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया एफआईआर का विरोध
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की बैठक जवाहर पार्क में जिला प्रधान राजेश बैनीवाल की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला महासचिव शमशेर कालिया ने किया। जिला प्रशासन की ओर से बीएलओ की ड्यूटी नहीं करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने का कड़ा विरोध किया गया।
जिला प्रधान ने कहा कि सरकार व प्रशासन शिक्षकों पर बेवजह दबाव बना रहे हैं और नाजायज रूप से परेशान किया जा रहा है। अब सरकार व प्रशासन को शिक्षकों का भारी विरोध झेलना होगा। बैठक के दौरान आंदोलन की भी घोषणा की गई। शमशेर कालिया ने बताया कि प्रदेश में आरटीई पूर्ण रूप से लागू किया जा चुका है।

 इसके अनुसार एक्ट की धारा 24 व 27 में साफ तौर पर दर्शाया गया है कि शिक्षकों को मतगणना व मतदान के दिन को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के चुनावी काम नहीं ले सकते। महानिदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने भी पत्र जारी कर सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूल मुखियाओं को पत्र लिखकर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से तुरंत प्रभाव से मुक्त करने का आदेश हैं।

राज्य महासचिव दीपक गोस्वामी ने कहा कि संघ प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और जिला प्रशासन को कार्रवाई रोकने के लिए कहा गया है।

इस अवसर पर राज्य उप प्रधान जगतीत सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, खंड कैथल प्रधान बलवान छौत, पूंडरी प्रधान राजबीर कौल, राजौंद प्रधान ऋषिपाल, डा. सतीश फ्रंासवाला, अशोक धीमान, नवीन भट्ट, राजेश पूनिया, सतेंद्र पाल, पंकज सेतिया, मनोज नैन, राजेंद्र राविश, राजेश वर्मा, राजेश सिहाग, रामनिवास सिहाग, बलवान सिंह ग्योंग, प्रवीण गुलाटी, जोगी राम शर्मा, विजय शर्मा, राकेश चौहान, कंवर भान, कृष्ण जांगड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें