कैथल। यातायात पुलिस ने फरवरी माह में 1634 वाहनों के चालान किए। नियमों को अनदेखा करने वाले वाहन चालकों को 13 लाख 38 हजार रुपये जुर्माना किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात थाना एसएचओ रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आमजन को नियमों के बारे जागरूक भी किया जा रहा है। फरवरी माह दौरान ऐसी बुलेट बाइकों के 97 चालान किए गए, सड़क पर साइलेंसर की मार्फत पटाखे की आवाज निकालते हैं। 35 वाहनों को जब्त किया गया। बिना हेलमेट के 178, ओवर स्पीड के 84, गलत साइड के 421, बिना सीट बेल्ट के 117, शराब पीकर ड्राइविंग के छह व कम आयु में वाहन चलाने का एक चालान किया है।