जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सुल्तानियां को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए एसबीएम कैथल की टीम ने गांव में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के नुकसान बताए। उन्होंने घोषणा की कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच जाते दिखाई दिया तो उस पर ग्राम पंचायत पंचायत की ओर से 500 रुपये का जुर्माना भी लिया जाएगा। इस अवसर पर एसबीएम कमेटी के मेंबर सदस्य प्रकाश, मदन, पिंकी, कुशम, सरपंच संजय कुमार, पंच मुकेश, छिंदा, शोभा राम, नीलम, विक्रम भी मौजूद रहे।