फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला ओवरफ्लो होने से घरों में भर रहा गंदा पानी

विज्ञापन
Filthy water filling the houses due to drain overflow - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूंडरी के गांव डीग में मुख्य मार्ग पर नाला ओवरफ्लो होने से घरों में गंदा पानी भर रहा है। इससे ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए नहीं आता। लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण चतर सिंह, मोनू, सन्नी, राजू कश्यप, सुशील कुमार, रींकू, प्रकाश, विनोद, पवन व संजू ने बताया कि गांव डीग में चोचड़ा रोड पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क और घरों में जमा हो रहा है। सड़क पर गंदे पानी के चलते लोगों को निकलने में काफी परेशानी का होती है। बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ये समस्या लंबे समय से है। कई बार सरपंच को भी अवगत करवाया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
लोगों का कहना है कि कोरोना काल में जहां सरकार लोगों को सफाई की नसीहत दे रही है। वहीं, उन्हें गंदे पानी में रहने को मजबूर कर रही है। सड़क किनारे की दुकानों पर ग्राहकों का आना जान अभी कम होने लगा है। लोगों का कहना है कि यही मार्ग गांव चोचड़ा की ओर जाता है। सैकड़ों लोगों का की यहां आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों न चेतावनी देते कहा कि जल्द समस्या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें