फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिना शोर बतौर कांग्रेस प्रत्याशी भरा पर्चा

Thu, 12 Sep 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आरक्षित सीट गुहला विधानसभा से बुधवार को कुल चार लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सबसे पहले दिल्लू राम बाजीगर बिना किसी शोरशराबे के नामांकन दाखिल करने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। दिल्लू राम के साथ उनके कुछ खास समर्थक मौजूद थे। दिल्लू राम बाजीगर ने नामांकन दाखिल करते समय चुनाव अधिकारी को दिए अपने शपथ पत्र में खुद को कांग्रेस प्रत्याशी दर्शाया है। जबकि उनके नामांकन दाखिल किए जाने तक कांग्रेस ने उनके नाम की सूची जारी नहीं की थी।

दिल्लू राम के साथ ही उनके पुत्र ज्ञान सिंह जगत ने बतौर कवरिंग उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया है। दिल्लू राम के इस प्रकार सादगी से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद हलके में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि दिल्लू राम ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से इशारे मिलने के बाद ही अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस जैसे ही नामों की सूची जारी करेगी तो उसमें दिल्लू राम का नाम शामिल हो सकता है। वहीं कुछ लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि कांग्रेस की देरी को देखते हुए दिल्लू राम ने इस सोच के साथ नामांकन भरा है कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वे आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। आगे क्या होगा, पता नहीं पर दिल्लू राम के नामांकन के बाद गुहला की राजनीति में चर्चाओं का बाजार अवश्य गर्म हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें